श्रमिकों की समस्याओं पर मंथन

ऊना में रविवार को इंटक श्रमिकों और अन्य कामगारों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें पंजाब के इंटक के कार्यकारी प्रधान राम सिंह परमार बतौर मुख्य वक्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंटक के जिला प्रधान कामरेड जगत राम ने की। इस मौके पर जगत राम शर्मा ने कहा कि श्रमिकों और कामगारों के कल्याण के लिए प्रदेश इंटक तथा उसकी इकाइयों के पदाधिकारी वचनबद्ध हैं। शर्मा ने बताया कि कार्यशाला में इंटक से संबध 10 यूनियनों के 75 पदाधिकारियों ने शिरकत की। मुख्य वक्ता राम सिंह परमार ने इंटक की राष्ट्रीय, राज्य तथा जिला स्तर पर फं क्शनिंग के बारे में बताया। उन्होंने विचारधारा, कार्यप्रणाली, आम श्रमिकों, कामगारों के हितों तथा सामाजिक, आर्थिक सुरक्षा के दायित्वों के बारे में भी मार्गदर्शन किया। उन्होंने श्रमिकों के हित में दस बिंदु वाले मांग पत्र पर भी प्रकाश डाला। कार्यशाला क ो प्रदेश युवा इंटक अध्यक्ष यशपाल ठाकुर, जिला इंटक पदाधिकारियों में इंद्र सिंह, रामजी दास, नरेश ठाकुर, अजय डडवाल व मोहन लाल ने भी संबोधित किया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कामगारों के लिए किए गए प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। पदाधिकारियों ने इंटक की यूनियनों को 45 दिन के भीतर पंजीकृत करने, उद्योगों से ठेकेदारी प्रथा हटाने व हिमाचल के उद्योगों में हिमाचलियों के लिए 70 फीसदी रोजगार के संदर्भ में भी जानकारी दी। उन्होंने चिन्हित अस्पतालों में निर्धारित राशि तक मुफ्त उपचार की सुविधा के बारे में भी श्रमिकों को अवगत कराया। इससे पूर्व कंवर हरि सिंह ने कार्यशाला का उद्घाटन किया। इंटक की ओर से कंवर हरि सिंह को सम्मानित भी किया गया।

Related posts