शिरोमणि अकाली दल की कांग्रेस को चेतावनी: न करें विभाजनकारी राजनीति

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने आज कांग्रेस को विभाजनकारी राजनीति से दूर रहने की चेतावनी देते हुए कहा है कि इससे वह वांछित परिणाम हासिल नहीं कर सकेगी। शिरोमणि अकाली दल के सचिव और प्रवक्ता दलजीत सिंह चीमा ने एक बयान में कहा कि बहुप्रचारित जनसंपर्क कार्यक्रम में उनके पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अपने साथ ले जाने में नाकाम रहने के बाद निराश पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा इस मुद्दे को झूठ और आधारहीन बयानों के जरिए ढंकने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस की असुरक्षा और घबराहट जाहिर होती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता भ्रष्टाचार की बात कर रहे हैं जबकि ये नेता अच्छी तरह से जानते हैं कि कांग्रेस कितनी भ्रष्ट पार्टी है और संप्रग सरकार के कार्यकाल में कितने घोटाले हुए हैं।

Related posts