शिमला ने जीता वॉलीबाल का खिताब

हमीरपुर। राज्य स्तरीय अंडर-19 महिला खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य एवं एपीएमसी के अध्यक्ष प्रेम कौशल मुख्यातिथि थे। कन्या स्कूल हमीरपुर की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। मुख्यातिथि ने विजेता टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। अंतिम दिन वॉलीबाल प्र्रतियोगिता का फाइनल शिमला और सिरमौर के बीच खेला गया। इसमें शिमला ने विजेता ट्राफी पर कब्जा किया। बैडमिंटन में भी शिमला ने बिलासपुर को हराकर ट्राफी अपने नाम की। योगा में हमीरपुर ने विजेता की ट्राफी जीती। सोलन दूसरे स्थान पर रहा। जूडो में शिमला विजेता और हमीरपुर उपविजेता रहा। मुख्यातिथि ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई दी। इस दौरान सहायक निदेशक अनंतराम शर्मा, कार्यवाहक उच्च शिक्षा उपनिदेशक राजेंद्र वर्मा, राजेश वर्मा, कन्या स्कूल की प्रधानाचार्या पुष्पा शर्मा, विज्ञान पर्यवेक्षक अश्वनी चंबयाल, युकां अध्यक्ष सुमित शर्मा, मोहित चौधरी सहित अन्य भी मौजूद रहे।

Related posts