शिक्षा संस्थानों को छोड़ 20 से खुलेंगे बाकी सभी दफ्तर, आदेश जारी

जम्मू

demo pic
लॉकडाउन के बीच 20 अप्रैल से सरकारी दफ्तर खोलने का आदेश जारी हो गया है। शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान 3 मई तक बंद रहेंगे लेकिन बाकी सभी कार्यालय कोरोना रोकथाम का एहतियात बरतते हुए अपना कामकाज करेंगे।
सामान्य प्रशासनिक विभाग (जीएडी) ने 25 मार्च और 15 अप्रैल के आदेश में संशोधन कर नया सरकारी आदेश जारी किया है। आदेश के तहत अनिवार्य सेवाओं से जुड़े विभाग बिना पूरे स्टाफ के साथ काम करेंगे। वन, वन्य जीव, वनों में अग्निशमन, पेट्रोलिंग और पौधों की सिंचाई की ड्यूटी के कर्मी रुटीन काम पर लौटेंगे।

अंडर सेक्रेटरी व उच्च पदों पर आसीन सभी अफसर 20 अप्रैल से रोजाना दफ्तर में आएंगे। नान गजटेड कर्मचारियों के लिए अधिकारी रोस्टर बनाएंगे। 33 फीसदी के हिसाब से नान गजटेड कर्मी क्रमवार कार्यालय में हाजिर होंगे। इन सभी कर्मियों को मास्क, मूवमेंट पास और कार्यस्थलों की सैनिटाइजिंग की व्यवस्था संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करेंगे।

शिक्षा संस्थानों को छोड़ 20 से खुलेंगे बाकी सभी दफ्तर

इस बीच, शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में 14 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। ये सभी मामले कश्मीर संभाग से आए। सीडी अस्पताल जम्मू से चार पॉजिटिव लोगों को रिकवर होने पर छुट्टी दी गई। अब तक पूरे प्रदेश में 42 लोग स्वस्थ हो गए हैं।

प्रदेश में कुल 328 मामले पॉजिटिव हो गए हैं। इनमें 281 मामले सक्रिय हैं। जिसमें जम्मू संभाग में 40 और कश्मीर संभाग में 241 मामले हैं। वहीं, उत्तरी कश्मीर में लॉकडाउन का उल्लंघन कर नमाज पढ़ने से पहुंचे लोगों को मना करने पर किए गए पथराव में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए।

राजोरी कोरोना मुक्त जिला बना
जिला राजोरी के मंजाकोट क्षेत्र के दो पॉजिटिव मामलों की रिपोर्ट निगेटिव आने के साथ ही यह जिला कोरोना मुक्त हो गया है। एक मरीज पहले ही स्वस्थ होकर घर पहुंच गया है। यहां से कोरोना के तीन मरीज सामने आए थे। इसके बाद मंजाकोट इलाके को रेड जोन घोषित कर विशेष एहतियात बरता गया। इसके बाद यहां कोई नए मामले सामने नहीं आए

Related posts