
नई दिल्ली। देशबंधु गुप्ता रोड थाना क्षेत्र के सिद्धिपुरा में शादी से इंकार करने पर एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवती की मां का आरोप है कि युवक का परिवार शादी करने के एवज में फ्लैट की मांग कर रहा था, जो पूरी न होने पर उन लोगों ने शादी से इंकार कर दिया। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि सिद्धिपुरा में रहने वाली 28 वर्षीय कविता ने फांसी लगा ली है। कविता की मां मीना देवी ने बताया कि कविता के पांच साल से मानकपुरा निवासी निशु (31) के साथ प्रेम संबंध थे। गोदभराई के बाद मई-जून में उनकी शादी होनी तय हुई थी। इसके बाद निश्ुा के परिवार वालों ने फ्लैट देने के बाद ही शादी की बात कही। इस पर कविता ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने निशु के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वह कॉस्मेटिक का सामान सप्लाई करने का काम करता है।
