
अबोहर: सदर थाना पुलिस ने अबोहर श्रीगंगानगर राष्ट्रीय राजमार्ग नं 15 पर स्थित बल्लुआना विधानसभा क्षेत्र के गांव सैदांवाली निवासी बलवीर कुमार पुत्र टिक्का राम के ब्यानों पर सदर थाना पुलिस ने बीरू, उसके जीजा दरिया सिंह व मां नाथी के खिलाफ भादसं की धारा 366, 120बी के तहत मामला दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बलवीर कुमार पुत्र टिका राम ने बताया कि उसकी पुत्री मंजीत कौर की शादी 23 मई 2010 को सतपाल पुत्र मोहन लाल वासी साधूवाला के साथ संपन्न हुई थी। शादी के बाद उसने एक बच्ची को जन्म दिया। कुछ रोज पहले मंजीत कौर उससे मिलने के लिए गांव आई थी। गांव की ही रहने वाला ब्रह्मपाल उर्फ बीरू पुत्र हंस राज उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले गया है।
उसकी बेटी मंजीत कौर और परिवार के सभी लोग सो रहे थे जब उठकर देखा तो उसकी बेटी वहां से गायब थी। उसकी बेटी अपने बच्ची को छोड़कर बीरू के साथ फरार हो गई। मंजीत कौर घर से चार तोले सोना व नकदी ले गई है।
