शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। भजनपुरा इलाके में शादी का झांसा देकर 23 साल की एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी पिछले डेढ़ साल से युवती से दुष्कर्म कर रहा था। दबाव बनाने पर आरोपी ने कई बार युवती की पिटाई की थी। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी सलीम को दबोच लिया है।
पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की रहने वाली पीड़ित युवती अपने पिता के साथ भजनपुरा में रहती है। डेढ़ साल पहले उसकी सहारनपुर में सलीम नामक युवक से मुलाकात हुई। शादी का झांसा देकर आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। युवती के दिल्ली आने पर आरोपी उसके पीछे दिल्ली आ गया और यहां भी लगातार उससे दुष्कर्म करता रहा। शादी का दबाव बनाने पर वह युवती के साथ मारपीट करता था। परेशान होकर युवती ने मामले की शिकायत भजनपुरा थाने में की। पुलिस ने मेडिकल में पुष्टि के बाद मामला दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया।

Related posts