
गगरेट (ऊना)। गगरेट के निकटवर्ती गांव के एक युवक ने विकास खंड की ही एक लड़की को शादी का झांसा देकर हवस का शिकार बनाया। बाद में शादी से मुकर गया। लड़की की शिकायत पर गगरेट पुलिस ने प्रवीण कुमार पुत्र केवल सिंह निवासी कलोह को गिरफ्तार करके 376 और 506 सहित एससी, एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गगरेट विकास खंड के एक गांव की लड़की को कलोह गांव का युवक प्रवीण कुमार शादी का झांसा देकर क्षेत्र के एक निजी होटल में ले गया। लड़की ने शिकायत में बताया कि वहां पर युवक ने धोखे से उसके साथ दुराचार किया। बाद में उसके साथ शादी करने से मुकर गया। यही नहीं उसने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर प्रताड़ित भी किया। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी अंब मदन लाल कौशल ने बताया कि लड़की की शिकायत पर मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा आगामी छानबीन जारी है।
