शराब के पैसे मांगे तो जड़ दिया थप्पड़

हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के अंतर्गत टौणीदेवी स्थित शराब ठेके में पैसों को लेकर विवाद हो गया। कुछेक शराबियों ने मिलकर एक व्यक्ति की धुनाई कर दी और सेल्जमैन को भी थप्पड़ जड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार राकेश कुमार पुत्र हंसराज निवासी भटवाड़ा, बिलासपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि टौणीदेवी बाजार में ठेके में बतौर सेल्जमैन काम करता है। बुधवार रात करीब 8.30 बजे सुमेश कुमार के साथ 5 व्यक्ति ठेके में आए और काउंटर पर आकर उससे अंग्रेजी शराब और बीयर मांगी। उसने शराब और बीयर दे दी और बिल दे दिया। अहाता में बैठकर शराब व बीयर पीने लग पड़े। कुछ समय के बाद सुमेश कुमार काउंटर के पास आया और दो बीयर कैन मांगे। उसने दो बीयर के कैन दे दिए और पैसे मांगे। सुमेश कुमार ने गाली गलौच करना शुरू कर दिया। जब उसने गाली गलौच करने से रोका तो थप्पड़ मार दिया। उसके पास बैठे राजेन्द्र कुमार ने सुमेश कुमार से थप्पड़ मारने का कारण पूछा। इसके पश्चात राजेंद्र कुमार ठेके से जाने लगा तो सुमेश कुमार, बिल्ला ,अनूप कुमार ने राजेन्द्र कुमार को रास्ते में रोककर मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, पुलिस अधीक्षक बीएम शर्मा का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related posts