वॉलीबाल में सकरी ने भोरंज को हराया

सुजानपुर (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर में चार दिवसीय अंडर-14 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिता वर्मा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। इस मौके पर छात्रों ने खेल खेलना तेरे संग खेलना…, भेड़ा तेरियां हो, चिट्टी चादर गाने पेश कर दर्शकों की तालियां बटोरीं। पहले दिन हुए बास्केटबाल के मुकाबलों में टौणीदेवी ने ककड़ियार को हराया। वालीबाल में सकरी ने भोरंज को हराया है। बैडमिंटन का पहला मुकाबला जोड़े अंब और री के बीच हुआ। इसमें जोड़े अंब विजेता रहा है। दूसरा मैच बधाणी और भलेठ के बीच खेला गया। इसमें बधाणी स्कूल विजेता रहा है। इससे पहले मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों से खेल की भावना से खेलों में भाग लेने की शिक्षा दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में शायना, सोनिया, पल्लवी, शिल्पा, श्वेता, प्रियंका, शिवा, निशा, दीक्षा आदि ने भाग लिया। गौर रहे कि प्रतियोगिता में 47 स्कूलों के 446 छात्र भाग ले रहे हैं। इस मौके पर मुख्य अतिथि अनीता वर्मा के साथ कूल प्रधानाचार्य प्रकाश ठाकुर, मीडिया प्रभारी तारा चंद, कमल राणा, मनीश शर्मा, पूनम सूद, प्रोमिला, मस्तराम, रंजना, कुणाल, टीआर कश्यप, भूपेंद्र सिंह, मनोज ठाकुर, केएस बेदी, सुरेंद्र, सुषमा, सुमन अटवाल, ईश्वर दास कौंडल आदि मौजूद रहे।

Related posts