
पतलीकूहल (कुल्लू)। नग्गर विकास खंड के पंचायत प्रधान संघ का पुनर्गठन कर शनाग पंचायत के प्रधान वेदराम ठाकुर को अध्यक्ष चुना गया। शुक्रवार को कटराईं के शुभम कैफे में आयोजित बैठक में कार्यकारिणी का गठन किया गया। मनाली पंचायत के प्रधान हुकम राम की अध्यक्षता में गठित हुई कार्यकारिणी में सरला देवी बैंची पंचायत और परस राम नेगी काईस पंचायत को उपप्रधान चुना गया है।
इनके अलावा अरछंडी पंचायत की प्रधान अरुणा ठाकुर महासचिव, राजीव ठाकुर सहसचिव (हलाण द्वितीय) और गोवर्धन ठाकुर (वशिष्ठ पंचायत) कोषाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। बड़ाग्रंा पंचायत के प्रधान चेतराम नेगी को प्रवक्ता पद पर नियुक्त किया है। सतीश चंद (कटराईं पंचायत) को मुख्य सलाहकार एवं जिला डेलिगेट बनाया गया। वहीं लालचंद ठाकुर (जाणा), अनीता शासनी(पनगां) और तलोगी पंचायत के विपिन शर्मा को कार्यकारिणी में शामिल किया है। संघ के प्रवक्ता चेतराम नेगी का कहना है कि चुनाव में नग्गर विकास खंड की 40 पंचायतों में से 35 प्रधान मौजूद रहे।
