
कुल्लू। जिले की बिजली प्रोजेक्ट साइटों से कुल्लू पुलिस ने विस्फोटक सामग्री से भरे छह वाहनाें को पकड़ा है। पुलिस ने भारतीय विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जिला पुलिस प्रशासन ने इस मामले की जानकारी डीसी कुल्लू को दी है। सैंज तथा मणिकर्ण घाटी में निमार्णाधीन विभिन्न बिजली प्रोजेक्टों की साइटों से पकड़े इन वाहनों के पीछे विस्फोटक की सुरक्षा व इसकेउचित रखरखाव का नहीं होना बताया है। डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उधर, डीसी कुल्लू राकेश कंवर ने कहा कि पुलिस ने उन्हें इसकी रिपोर्ट दी है। कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। भारतीय विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
