विशाल, प्रताप और विवेक आगे बढ़े

कुल्लू। स्थानीय महाविद्यालय में चल रही इंटर कॉलेज बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन करीब 50 मुकाबले खेले गए। दूसरे दिन 52, 56, 60, 64 तथा 69 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले हुए। 52 किलो भार वर्ग में पहला मैच सोलन के अनिक तथा सुंदरनगर के विशाल के बीच हुआ। इसे विशाल ने जीता। शिमला के गोपाल ने नगरोटा बगवां के आदित्य, शिमला के संजय ने सुजानपुर टिहरा के अनुज, सरकाघाट के अतुल ने बैजनाथ के मुकेश, सुन्नी के चेतन ने चुवाड़ी के राजकमल, कुल्लू के विजय ने नेरवा के मनोज, धर्मशाला के रमन ने सीमा कॉलेज के अमीन तथा रामपुर के राहुल ने भी जीत दर्ज की। 56 किलो भार वर्ग में रामपुर के प्रताप सिंह ने बड़ोह के रविंद्र कुमार, एचपीयू के कर्ण ने अर्की के चमन, मंडी के रविकांत ने शिमला के विवेक, घुमारवीं के सुरेंद्र ने करसोग के हेतराम तथा कुल्लू के सचिन ने सुंदरनगर के अक्षय को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। 60 किलो भार वर्ग में शिमला के विवेक ने जोगिंद्रनगर के विकास, हमीरपुर के राजीव ने ठियोग के प्रताप, सुंदरनगर के अजय सिंह ने मंडी के राकेश, धर्मशाला के मलकीयत ने शिमला के संतोष, घुमारवीं के राजेश ने कुल्लू के दलीप को हराया। 64 किलो भार वर्ग में एचपीयू के रूपलाल ने बासा कॉलेज के भुवनेश्वर, सोलन के सूर्यप्रताप ने धर्मशाला के कर्ण सिंह, करसोग के कमलदेव ने सरकाघाट के नंद को हराया। 69 किलो भार वर्ग में हमीरपुर के कपिल देव ने सुंदरनगर के गुरविंद्र, शिमला के सुरेंद्र ने अर्की के कमलकांत, सोलन के रजत ठाकुर ने कुल्लू के चेतन को हराया।

Related posts