
ऊना। स्थानीय इंडोर स्टेडियम में चल रही जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों के तीसरे दिन सिंगल्स एवं डबल्स मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। तीसरे दिन हुए मुकाबले की जानकारी देते हुए बैडमिंटन संघ के महासचिव टीएल वालिया ने बताया कि लड़कों के वर्ग के सिंगल्स मुकाबलों में अंडर-11 में विशाल ठाकुर ने अभिषेक बंसल को, अनुराग ने अखिल को, अक्षय बंसल ने निश्चल ठाकुर को, विश्व ठाकुर ने भुवेश को, मुखराज ठाकुर ने अनुराग को हराया। अंडर-13 मुकाबले में देवांश ने वरुण सैणी को एवं केशव ने साहिल शर्मा को, अंडर-15 मुकाबले में वैभव ने सक्षम को, अभिषेक कमला ने विशाल जग्गी को, सुमित ने हरप्रीत को, रितिश ने देवांश को, रोहन ने मन्नत को, अंडर-17 वर्ग के मुकाबले में तनु ने सीमा ठाकुर को, शुभम सांभर ने रितिश को एवं अंडर-19 के मुकाबले में कर्ण ने अभिषेक का हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं लड़कों के अंडर-13 के डबल मुकाबले में प्रीतम एवं निखिल ने देवांश एवं अनमोल को, देवांश एवं अनमोल ने हर्ष एवं मुनीष को, अंडर-15 वर्ग के मुकाबले में वरुण एवं शुभम ने हर्ष एवं संगम को एवं अंडर-19 के मुकाबले में जय ठाकुर एवं अभिषेक कपिला ने बलविंद्र एवं भूपिंद्र को हराकर अगले राउंड में जगह पक्की की। लड़कियों के अंडर-17 के सिंगल्स मुकाबले में तनु ने सीमा ठाकुर को हराया। पुरुषों के सिंगल्स मुकाबले में रोमन खन्ना ने राजीव को, दिनेश ने अभिषेक को व रोहित ने यश चौधरी को हराया। वहीं पुरुष वर्ग के डबल्स मुकाबले में रोहित एवं अक्षय ने पुनीत एवं कनव वर्मा को, कर्ण एवं रजत ने रविंद्र एवं देवेंद्र को हराया। वहीं पुरुषाें के ओपन वर्ग में हरिंद्र ने रविंद्र को हराया। इसके अलावा अन्य मुकाबलों में डीपी वर्मा, डा. एसके बंसल, एसएस अरोड़ा, अनिल, बलदेव, डा. अमरजीत, जगत, राहुल, अशोक, पंकज मेहता, राम सिंह, दिवान सिंह, दीपक, राजेश, दविंद्र अरोड़ा, राजन शर्मा एवं पूर्ण ने जीत दर्ज की।
