विधायकों से बिना पूछे पैसा खर्च किया तो कार्रवाई

चंबा। विधानसभा कल्याण समिति ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का बजट खर्च न करने वाले विभागों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। समिति के अध्यक्ष मनसा राम ने कहा कि जिन विभागों ने कल्याणकारी योजनाओं का पैसा समस्त विधानसभा क्षेत्रों या ब्लाकों में नियमों के मुताबिक पैसा खर्च नहीं किया है तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
वीरवार को स्थानीय बचत भवन में आयोजित विस कल्याण समिति की बैठक के दौरान जब हिम ऊर्जा के अधिकारी से अनुसूचित जाति बहुल आबादी वाले गांवों में लगाई गई सौर लाइटों की जानकारी मांगी गई तो अधिकारी संतुष्टजनक उत्तर नहीं दे पाए।
समिति के सदस्यों नेहिमऊर्जा के अधिकारी से प्रशभन पूछा कि चुराह विस क्षेत्र में कितनी लाइटें लगाई गई हैं और क्या वे विधायक को विश्वास में लेकर लगाई गई हैं तो अधिकारी ने कहा कि चुराह में 27 लाइटें लगाने के लिए आवेदन प्राप्त हुए थे और इसमें से 20 लाइटें लगा दी गई हैं। इसी विषय पर समिति के सदस्य चुराह के विधायक हंसराज ने कहा कि उनके विस क्षेत्र में सौर लाइटें लगाने के लिए एक बार भी नहीं पूछा गया।
चुराह के विधायक ने कहा कि जिले में कुछ स्ट्रीट लाइटें ऐसे स्थान पर लगाई गई हैं, जहां पर अनुसूचित जाति के लोगों की आबादी नहीं है। हालांकि इस बात पर हिम ऊर्जा के अधिकारी ने कहा कि पूरी जांच पड़ताल के बाद ही लाइटें लगाई गई हैं। इस बात पर कल्याण समिति ने पिछले तीन वर्षों में लगाई गई लाइटों का ब्यौरा उपायुक्त के माध्यम से 15 दिन के भीतर शिमला भेजने के आदेश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि भविष्य में विधायक को भरोसे में लेकर कार्य किए जाएं।
सीएम से करेंगे रिक्त पदों को भरने की बात
: मनसा राम
चंबा में जिला कल्याण अधिकारी का पद लंबे अरसे से खाली चल रहा है। इसके अलावा जिले में एक भी कल्याण अधिकारी मौजूद नहीं है। इस बारे में पूछे जाने पर मनसा राम ने कहा कि यह बात मुख्यमंत्री वीरभद्र के समक्ष रखी जाएगी और रिक्त पदों को भरने का आग्रह किया जाएगा। उपायुक्त संदीप कदम ने बैठक में कहा कि कल्याण विभाग में रिक्त पदों के अलावा परिवार कल्याण विभाग में पांच सीडीपीओ के पद भी
खाली हैं।

Related posts