
पतलीकूहल (कुल्लू)। सीनियर सेकेंडरी स्कूल कटराईं में आयोजित विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अरविंद सदन अव्वल रहा। तीन वर्गों में से दो वर्गों के मुकाबलों में जीत हासिल कर यह सदन सर्वश्रेष्ठ रहा। जूनियर वर्ग में अरविंद सदन की दीपा और श्वेता तथा सीनियर वर्ग में मनोज और ललित प्रथम रहे। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में लक्ष्मी सदन की गर्विता और भावना ने पहला स्थान पाया।
प्रधानाचार्य घनश्याम कपूर ने विजयी टीमों को उनके उम्दा प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उन्हें पुरस्कृत किया। उन्होंने अरविंद सदन के समन्वयक सुभाष और लक्ष्मी सदन की समन्वयक मंगला गौरी की विजयी टीमों की बेहतर तैयारी कराने के लिए सराहना की। प्रधानाचार्य ने बताया की स्कूल स्तर की स्पर्धा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली तीनों वर्गों की टीमों को 24 और 25 सितंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हरिपुर में आयोजित हो रही मनाली जोन की बाल विज्ञान कांग्रेस कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर प्रवक्ता हीरा लाल, राम चंद, दोत राम राणा, श्याम चंद, दिनेश और प्रकाश चंद तथा आईटी अध्यापक विशाल उपाध्याय बतौर आयोजक मौजूद रहे।
