विजेंद्र युवा बोर्ड के सदस्य मनोनीत

कुल्लू। जिला कुल्लू से संबंध रखने वाले विजेंद्र पंडित को प्रदेश युवा बोर्ड का सदस्य मनोनीत करने पर समर्थकों ने खुशी जताई है। विजेंद्र पंडित की नियुक्ति के लिए एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल ठाकुर, एनएसयूआई उपाध्यक्ष अमित गौड़, बंजार युकां अध्यक्ष तेजा ठाकुर, उपाध्यक्ष भोपाल ठाकुर, कुल्लू युकां अध्यक्ष हीरा लाल पुजारी, मनाली युकां अध्यक्ष हीरा लाल विभु और युकां के पूर्व अध्यक्ष वीर सिंह ठाकुर सहित जिले के युवाओं ने उन्हें बधाई दी है। इससे पहले विजेंद्र पंडित एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रतिनिधि भी रह चुके हैं। विजेंद्र पंडित ने इस प्रमोशन के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, सांसद प्रतिभा सिंह और टीका विक्रमादित्य सिंह का आभार जताया है।

Related posts