वाहन चालकों को यातायात नियम बताए

नादौन (हमीरपुर)। अटल विहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम नादौन में चल रहे अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में हमीरपुर की टीम फाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल मुकाबले में हमीरपुर की टीम ने कांगड़ा को हरा फाइनल में प्रवेश किया है। हमीरपुर ने कांगड़ा को पहली पारी की 225 रनों की बढ़त के आधार पर हरा फाइनल में जगह बनाई है। हमीरपुर को इस सेमीफाइनल मैच में जीत दर्ज कर तीन अंक प्राप्त हुए हैं। फाइनल में हमीरपुर की भिड़ंत ऊना से होगी। इससे पूर्व हमीरपुर के पहली पारी में 391 रनों के जवाब में उतरी कांगड़ा की टीम अपनी पहली पारी में 166 रनों पर ही सिमट गई। इसमें शिवा मिन्हास ने 40, फिरोज एहमद ने 34, मनी शर्मा ने 24 और दिव्यांश ने 22 रन बनाए। हमीरपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए आशीष ने 5 विकेट झटके। वहीं अर्जुन, रोहित नैगी को 2-2 विकेट हाथ लगे। मैच के तीसरे और अंतिम दिन अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी हमीरपुर की टीम ने दिन का खेल समाप्त होने तक सात विकेट पर 217 रन बनाए जिसमें आतिश ने 76, अर्जुन ने 41, शुभम अरोडा ने 34 तथा राघव ने 29 रनों का योगदान दिया। कांगड़ा की ओर से दूसरी पारी में गेंदबाजी करते हुए चाहत मल्होत्रा ने 4, फिरोज एहमद ने 2 तथा रूपम ने एक विकेट प्राप्त किया। मैच के अंत में हमीरपुर को पहली पारी की बढ़त के आधार पर विजेता घोषित किया गया। फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।

Related posts