
बद्दी (सोलन)। बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर संडोली गांव के समीप एक अज्ञात वाहन से बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार को नालागढ़ से पीजीआई रेफर कर दिया गया है। यह घटना देर रात्रि करीब साढ़े 9 बजे की है।
जानकारी के अनुसार राजस्थान के जोधपुर निवासी पपू बाइक पर सवार होकर नालगढ़ की ओर जा रहा था। संडोली गांव के समीप एक अज्ञात वाहन से उसे अपने चपेट में ले लिया। वाहन चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एक निजी बस की चपेट में आने से बाइक सवार जख्मी हुआ है। लोगों ने 108 स्वास्थ्य सेवा योजना की एंबुलेंस को मौके पर बुलाय। घायल को एंबुलेंस से नालागढ़ चिकित्सालय पहुंचाया। चोट गंभीर होने पर नालागढ़ से चिकित्सकों ने उसे उपचार के लिए पीजीआई रेफर कर दिया।
एसपी अरूल कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को मौके पर उपस्थित लोगों के वाहन के कुछ सुबूत दिए हैं। जिसके आधार पर पुलिस ने वाहन की धर पकड़ शुरू कर दी है। शीघ्र फरार वाहन चालक को दबोच लिया जाएगा।
