
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत कोहला पंचायत में एक दोपहिया वाहन चालक ने व्यक्ति को टक्कर मार दी। घायल अवस्था में व्यक्ति को नादौन अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तिलक राज (55) पुत्र बसंत राम खाना खाने के बाद अपने घर के पास एनएच किनारे सड़क पर टहल रहा था। इस दौरान एक बाइक सवार ने तेज गति में आकर उसे टक्कर मार दी। हादसे में तिलक राज को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार को परिजनों को सौंप दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक जगत राम का कहना है कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। बाइक चालक को गिरफ्तार कर जमानत पर रिहाकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
