वाहन की टक्कर से युवती घायल

कुल्लू। भुट्टी कालोनी के पास वाहन की चपेट में आने से एक युवती घायल हो गई। युवती को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 और 337 के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बगीचा निवासी गीता शर्मा ने पुलिस में दिए बयान में कहा है कि जब वह भुट्टी कालोनी में काम करने जा रही थी तो उसी दौरान भुट्टी चौक के पास मौहल की तरफ से एक बोलेरो तेज रफ्तार से आई और उसे टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंच गया। घायल युवती को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने चालक के खिलाफ तेजरफ्तारी से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।

Related posts