
अंब (ऊना)। अंब-ऊना मुख्य मार्ग पर देर शाम तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से पिता-पुत्री जख्मी हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से खंड चिकित्सालय ले जाया गया।
जानकारी के मुताबिक स्थानीय अंदौरा निवासी एक व्यक्ति अपनी पुत्री के साथ बाजार में सामान लेने आया था। इस दौरान वह एक वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों को चोटें आईं। बताया जा रहा है कि हादसे में जख्मी युवती की कुछ ही दिनों में शादी होने वाली है। उधर, स्थानीय लोगों में संजीव कुमार, महेंद्र, राज किशोर, प्रदीप आदि ने स्थानीय प्रसाशन से गुहार लगाई है कि अंब ऊना मार्ग पर अंब नादौन चौक से लेकर पक्का परोह तक रैश ड्राइविंग पर लगाम लगाई जाए। उनका कहना है कि एक तो त्योहार का सीजन है और बाजार में भीड़ रहती है। ऐसेे में बिगड़ैल वाहन चालकों पर अगर शिकंजा नहीं कसा गया तो हर रोज यहां दुर्घटनाएं हाेंगी। अंब ट्रैफिक इंचार्ज अमरीक सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वाहन चालक की ओर से इलाज का खर्च उठाने एवं घायलों के मना करने पर कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।
