
ताल/डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। राजकीय उच्च पाठशाला भरठयाण में चल रही जोनल स्तरीय प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। समापन समारोह में एडीपीओ सुनील कपिल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्याध्यापक करतार चंद ने मुख्यातिथि का टोपी और शॉल पहनाकर स्वागत किया।
इससे पहले वालीबाल, बैडमिंटन, कबड्डी और बास्केटबाल की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। वालीबाल में उच्च पाठशाला ब्राहलड़ी विजेता, उच्च पाठशाला हथोल उपविजेता रही। बैडमिंटन मुकाबले में राजकीय उच्च पाठशाला धमरोल विजेता और राजकीय उच्च पाठशाला बसारल उपविजेता रही। खो-खो में राजकीय उच्च पाठशाला दंगड़ी विजेता और राजकीय उच्च पाठशाला शासन उपविजेता रही। कबड्डी में राजकीय उच्च पाठशाला बसारल विजेता, उच्च पाठशाला दंगड़ी उपविजेता रही। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के भोजन के लिए मुंशी राम शर्मा निवासी भरठयाण ने 2100 रुपये, ईश्वरदास, सरला और जैसी राम ने 500-500 रुपये दिए हैं। इस दौरान मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों को खेलों के साथ-साथ पढ़ाई में भी मन लगाने की सीख दी। विजेता रहे स्कूलों को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया।
समापन समारोह में ग्राम पंचायत प्रधान चमनेड़ कमल पठानिया, कृष्ण चंद, गोरखराम, बलवीर, पुरुषोत्तम, ईश्वरदास, दुर्गादास, हेमराज शर्मा, जैसी राम, रजनी, रेखा, मीना कुमारी, सुदेश, प्रोमिला, रजनी, आशा, वीना, कमला, प्रकाश चंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
