
हमीरपुर। जोनल स्तरीय हाई स्कूल जोन वन ब्लाक भोरंज, हमीरपुर और नादौन की प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं के मुकाबले खेले गए। मंगलवार को वालीबाल, बैडमिंटन, खो-खो और कबड्डी के मैच खेले गए। वालीबाल में हाई स्कूल ब्राहलड़ी ने ट्विंकल स्टार स्कूल धनेड़ को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। बैडमिंटन में राजकीय हाई स्कूल धमरोल ने हाई स्कूल लुद्दर महादेव को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। खो-खो में राजकीय हाई स्कूल दंगड़ी ने धमाणी स्कूल, हाई स्कूल शासन ने बाड़ी फरनोल को हराकर दूसरे चरण में प्रवेश किया। कबड्डी के मुकाबलों में हाई स्कूल दंगड़ी ने हाई स्कूल हथोल को हराया है। हाई स्कूल बसारल ने हाई स्कूल रंगस को करारी मात देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। शेष मुकाबले बुधवार को खेले जाएंगे।
