वापस नहीं लौटी राखी बांधने गई नाबालिग

शाहतलाई (बिलासपुर)। अपने धर्म भाई को राखी बांधने गई एक नाबालिग घर वापस नहीं लौटी। बेटी के इस तरह लापता होने से चिंतित परिवार के सदस्यों ने तलाई थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार झबोला पंचायत की 16 वर्षीय नाबालिग गत 19 अगस्त को अपने धर्म भाई को राखी बांधने के लिए घर से गई थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर पर उसे ढूंढने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। लड़की की मां ने गत बुधवार शाम तलाई में बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। घुमारवीं के डीएसपी अंजनी जसवाल ने बताया कि मामला दर्ज करके लड़की की तलाश शुरु कर दी गई है।

Related posts