वाद-विवाद प्रतियोगिता में ढालपुर के प्रवीण प्रथम

कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ढालपुर में आयोजित कार्यक्रम में आयोजित वादविवाद स्पर्धा में प्रवीण ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में जमा एक और जमा दो कक्षा के बच्चों ने भाग लिया। वादविवाद प्रतियोगिता में बौद्धराज दूसरे स्थान पर रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में विजय प्रथम और राघव ने दूसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में छात्रों ने नशे के दुष्प्रभावों और एड्स से बचाव की जानकारी दी।
कार्यक्रम में जिला एड्स नियंत्रण इकाई के प्रभारी डा. राकेश ठाकुर ने छात्रों को जागरूक किया। उन्होंने छात्रों को नशे से दूर रहने की सलाह दी। डा. राकेश ठाकुर ने बताया कि कई बार नशे करने वाले कई लोग एक ही इंजेक्शन का प्रयोग करते हैं। इससे एड्स फैलने की संभावना ज्यादा रहती है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य हेमराज शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने विजेता बच्चों को पुरस्कार बांटकर सम्मानित किया। उन्होंने कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थानों तर रहे छात्रों को पुरस्कृत किया। इसके अलावा प्रतियोगिताओं में सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया।

Related posts