वर्ष 2016 के राष्ट्रपति चुनाव दौड़ में शामिल हो सकते हैं जिंदल

वर्ष 2016 के राष्ट्रपति चुनाव दौड़ में शामिल हो सकते हैं जिंदल

वॉशिंगटन: वर्ष 2016 में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव की दौड़ में लूसियाना के भारतीय अमेरिकी गवर्नर बॉबी जिंदल ने अलग रहने से इंकार नहीं किया। फॉक्स न्यूज में जब जिंदल से यह सवाल किया गया कि क्या वह वर्ष 2016 के राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल होंगे तो जिंदल ने जवाब में कहा, ‘’ईमानदारी से कहूं तो मैं नहीं जानता कि मैं 2016 में क्या करूंगा।’’ उनसे पूछा गया, ‘’लेकिन आप इससे पूरी तरह इंकार नहीं कर रहे हैं। क्या आप इंकार कर रहे हैं ?’ जिंदल ने जवाब दिया ‘नहीं …। मैं कह रहा हूं कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘’मैं फिलहाल विचारों के द्वन्द्व और बहस पर ध्यान लगा रहा हूं। पहले हम यह लड़ाई जीत लें, फिर हम बहुमत वाला दल बनने के हकदार होंगे।’’ जिंदल ने अभी अभी हाल ही में ‘अमेरिका नेक्स्ट’ की शुरूआत की है जिसे राष्ट्रपति पद की उनकी महत्वाकांक्षा का हिस्सा माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी का अगला काम आगामी मध्यावधि चुनावों में जीत हासिल करना है, न की वर्ष 2016 के राष्ट्रपति पद के चुनाव ।

Related posts