
दो माह पहले टीम इंडिया इतिहास बदलने के इरादे से ऑस्ट्रेलिया पहुंची थी। पूर्व टेस्ट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सोचा था कि ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं की धरती में हराकर एक और कीर्तिमान अपने नाम करेंगे। लेकिन इन दो माह कुछ ऐसा हुआ कि जिसकी किसी को उम्मीद तक नहीं थी।
सबसे पहले बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने मुंह की खाई और मेजबान ऑस्ट्रेलिया के हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इंडियन फेंस यह झटका संभाल ही पा रहे थे कि धोनी ने टेस्ट से संन्यास की घोषणा कर सबको चौंका दिया।
फिर 15 जनवरी से शुरू हुई त्रिकोणीय सीरीज में टीम इंडिया हारकर बाहर हो गई। इस बार ऑस्ट्रेलिया ही नहीं इंग्लैंड टीम के हाथों भी हार का सामना करना पड़ा। कभी शानदार बल्लेबाजी से मैच का रुख पलटने वाली टीम इंडिया के बल्लेबाज नहीं चले। नतीजन टीम इंडिया इस सीरीज में भी एक जीत का खाता खोलने में नाकाम रही।
यह कहने में गुरेज नहीं होगा कि इन दिनों टीम इंडिया के सितारे गर्दिश में चल रहे है। दो माह पहले टीम इंडिया के चार्ज खिलाड़ियों की धार को अब जंक लग गया है। अब तो दो दिग्गज टीम इंडिया को वर्ल्ड कप से आराम करने की बात भी कह रहे है।
