वरिष्ठ पत्रकार जहांगीर पोचा का निधन

वरिष्ठ पत्रकार जहांगीर पोचा का  निधन

नई दिल्ली: वरिष्ठ पत्रकार जहांगीर पोचा का दिल का दौरा पड़ने से आज सुबह गुड़गांव में निधन हो गया। यह न्यूज X चैनल के एडिटर इन चीफ थे। सूत्रों के अनुसार आज शाम साढ़े पांच बजे दिल्ली के निगमबोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

आपको बता दें कि जहांगीर पोचा इंडी मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के  फाउंडर थे। न्यूज एक्स चैनल इसी कंपनी का है। इससे पहले जहांगीर पोचा बिजनेस वर्ल्ड के एडिटर थे। 2003 से 2007 तक बोस्टन ग्लोब के एशिया कॉरेस्पॉन्डेंट थे। इसके अलावा करीब एक दशक तक वो आईटी इंडस्ट्री से जुड़े रहे।

Related posts