‘वकील करने के लिए मेरे पास नहीं हैं पैसे’

नई दिल्ली। टुंडा ने मंगलवार को पटियाला हाउस कोर्ट में कहा कि वकील करने के लिए उसके पास पैसे नहीं हैं। वहीं, पुलिस जब टुंडा को लेकर कोर्ट पहुंची तो कई वकीलों ने उसे घेर लिया और उसका केस लड़ने की इच्छा जाहिर की। कोर्ट रूम में अधिवक्ता एमएस खान ने कहा कि वह टुंडा का केस लड़ेंगे। रिमांड पर सुनवाई शुरू होते ही कोर्ट ने पूछा कि क्या आरोपी की डॉक्टरी जांच करवाई गई है। इसका जवाब विशेष लोक अभियोजन अधिकारी राजीव मोहन देते कि इससे पहले नशे में धुत एक वकील ने टुंडा को आतंकी कहते हुए चिल्लाना शुरू कर दिया। कोर्ट में मौजूद वकीलों व पुलिसकर्मियों ने उसको शांत करने की कोशिश की, लेकिन वह शांत नहीं हुआ। इसके बाद कोर्ट ने सभी को बाहर निकाल कर इन कैमरा सुनवाई की। अदालत ने कहा कि दूसरे वकील, पत्रकार और आम लोग कोर्ट से बाहर निकल जाएं।

Related posts