
8 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए 2,689 जगहों पर 13,750 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। दिल्ली में 465 केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। वहीं करीब 2744 मतदान केंद्रों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। अतिसंवेदनशील बूथों पर सुरक्षा बलों की विशेष तैनाती होगी। नामांकन के दौरान सख्ती बरतते हुए अनजान लोगों पर पैनी नजर रखी जाएगी। चुनाव कार्यालय पूरी नामांकन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाएगा। वहीं प्रत्याशियों के साथ आने वाले भीड़ आरओ दफ्तर से करीब 100 मीटर की दूरी होगी। सभी रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालय में सीसीटीवी लगाए जा चुके हैं। दिल्ली पुलिस की तरफ से हर दफ्तर के नजदीक घेरा बनाया जा रहा है। चुनाव आचार संहिता के दायरे में रहते हुए प्रत्याशी अपना नामांकन करेगा।
मुख्य निर्वाचन कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी राजेश पाठक ने बताया कि 14 से 21 जनवरी तक नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी। इस बीच सिर्फ एक दिन का अवकाश है। वहीं, 23 जनवरी तक स्क्रूटनी होनी है। पूरी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराने के लिए दिल्ली पुलिस और अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भी तैनात किया जाना है। नामांकन केंद्र से करीब 100 मीटर पहले ही समर्थकों को रोक लिया जाएगा। केंद्र के आसपास किसी भी बाहरी व्यक्ति रहना प्रतिबंधित रहेगा।
पिछले चुनाव के नामांकन पर एक नजर
. 1413 नामांकन पत्र हुए थे दाखिल।
. 231 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र हुए निरस्त।
. 20 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिया था वापस।
. 673 उम्मीदवारों ने चुनाव में आजमाई थी किस्मत।
