लोस चुनाव में प्रतिभा को टिकट देने की वकालत

मनाली। मनाली विधानसभा कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक में मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह को आगामी लोकसभा चुनाव में टिकट देने की वकालत की। प्रीणी गांव में मनाली विधानसभा कांग्रेस की मासिक बैठक में सभी कांग्रेस पदाधिकारियों तथा पदाधिकारियों ने एक स्वर में प्रतिभा सिंह को आगामी चुनाव में टिकट देने का प्रस्ताव मनाली विधानसभा अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़ की अध्यक्षता में पारित कर प्रदेश कार्यकारिणी और कांग्रेस हाईकमान को भेज दिया है। मनाली विधानसभा कांग्रेस के महासचिव हीरा लाल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर हमीरपुर में महारैली का आयोजन 25 दिसंबर को किया जा रहा है। इसमें मनाली विधानसभा से भारी संख्या में लोग इस रैली में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में पंचायत स्तर पर कमेटियों का भी गठन किया। बैठक में हाल ही में चार राज्यों में हुए चुनाव के नतीजाें पर भी चर्चा की गई और केंद्र तथा प्रदेश कांग्रेस सरकार की नीतियों को गांव-गांव में जाकर जन-जन मेें प्रचार किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्या उमा गौड़ और मनाली कांग्रेस प्रभारी नवनीत सूद भी विशेष रूप से उपस्थित थे। इस बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अनुराग तनवर, झाबे राम, टेक चंद, विधानसभा कांग्रेस कमेटी की महासचिव अरुणा, महेंद्र राणा, खेख राम, राजगीर महंत, खूब राम, प्रदेश इंटक के अध्यक्ष डीआर जोशी, दुर्गा दत्त, हिमाचल युवा कांग्रेस के महासचिव नंद लाल ठाकुर, मनाली युवा कांग्रेस अध्यक्ष हीरा लाल विभु, युवा कांग्रेस महासचिव रिशी किशोर, डोला राम और प्रीणी पंचायत के पूर्व प्रधान टेक चंद, जोगेंद्र ठाकुर, किशन ठाकुर, लेख राज, नरेश, प्रेम चंद, जाल्फू राम, लक्ष्मीकांत, चुन्नी लाल और स्वांरू राम सहित अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

Related posts