लोगों की समस्याओं का समाधान करेगी कांग्रेस

बंजार (कुल्लू)। बंजार कांग्रेस की वीरवार को आयोजित बैठक में हाल ही में हुए मंडी लोस उपचुनाव को लेकर समीक्षा की गई। साथ ही तय हुआ कि जुलाई से क्षेत्रवार कांग्रेस की बैठकें कर लोगों की समस्याओं को जाना जाएगा। इसके बाद इनके समाधान को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। बैठक की अध्यक्षता विधायक कर्ण सिंह ने की। बैठक में बंजार के 122 पोलिंग बूथों के वरिष्ठ कांग्रेसियों, ब्लाक कांग्रेस कमेटी बंजार के पदाधिकारियों तथा सभी जोनों के अध्यक्षों और बंजार विस से संबंधित सभी अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बंजार के विधायक कर्ण सिंह ने समीक्षा बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मंडी लोकसभा के उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी भारी मतों से जीतेगी। बंजार का विकास तेजी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगस्त के बाद प्रत्येक माह की एक तारीख को क्रमवार बंजार, सैंज और बजौरा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसमें क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को निपटाने के प्रयास होंगे। चुनाव के दौरान बंजार विस क्षेत्र में 16 बड़ी तथा 100 से अधिक नुक्कड़ सभाएं होंगी। बंजार के विधायक कर्ण सिंह के प्रवक्ता टीसी महंत ने बताया कि विधायक ने लोस उपचुनाव में हुए मतदान की समीक्षा भी की।
बैठक में बीसीसी बंजार के अध्यक्ष जय बिहारी लाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशन ठाकुर, उपप्रधान अनुज सूद, महासचिव मोती राम पालसरा, गड़सा जोन के अध्यक्ष किशन नेगी, बजौरा जोन के अध्यक्ष आत्मा राम, महिला कांग्रेस की शारदा कटोच, मशगां पंचायत के प्रधान शेर सिंह, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल इंटक, राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के अतिरिक्त थर्वन पालसरा, महेश शर्मा, राम लाल शर्मा, जसविंदर, जसवंत, कमलेश, यज्ञा, चेतराम, बीर, निहाल सिंह, मोहर सिंह ठाकुर, सुभाष गोपाल, पिंगला देवी, हरि सिंह नेगी, विनोद गुप्ता, गोविंद ठाकुर, बबलू बोध, बरकत अली, हेमदत्त शर्मा, पैनी देवी, बीना नेगी और छज्जी देवी आदि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Related posts