लोकसभा चुनाव में बूथ पर जंग के लिए डटी भाजपा

अमृतसर: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में बूथ पर जंग के लिए तैयारी शुरू कर दी है। 9 अगस्त को प्रदेश प्रधान कमल शर्मा इसकी समीक्षा के लिए शहर आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी देहाती की बैठक प्रधान प्रमोद देवगण की अध्यक्षता में सॢकट हाऊस में हुई।

बैठक में प्रदेश महासचिव राकेश राठौर ने कहा कि 9 अगस्त को प्रदेश प्रधान कमल शर्मा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ स्तर तक कार्यकत्र्ताओं को लामबंद करने के लिए जिला कार्यकारिणी की बैठक लेंगे। छीना ने कहा कि लोकसभा चुनाव भाजपा के लिए महत्वपूर्ण चुनाव है। पार्टी की जीत को निश्चित बनाने के लिए सभी कार्यकत्र्ताओं को एकजुटता के साथ अपने क्षेत्रों में जुटकर पार्टी की विचारधारा का विस्तार करना होगा।

देवगन ने कहा कि देहाती क्षेत्र में मंडल, मोर्चों व बूथ की कार्यकारिणी बनाने का काम पूरा कर लिया गया है। जिम्मेदार ठहरा रही है। कांग्रेस जवाब दे कि 1984 के दिल्ली दंगे क्या साम्प्रदायिक नहीं थे। देहाती जिला प्रधान प्रमोद देवगन ने बताया कि जिला महासचिव प्राणनाथ गोनी को जिला मीडिया इंचार्ज का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है।

Related posts