लोअर हड़ेटा के मेधावी नवाजे

गलोड़ (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोअर हडे़टा में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में एसडीएम नादौन बलवीर ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। वार्षिक समारोह में मुख्यातिथि ने 101 मेधावी छात्रों, 70 सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों तथा 60 दानी सज्जनों को सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य रोशन लाल शर्मा ने की। रोशन लाल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हरियाणवी नृत्य, पहाड़ी नाटी, भंगडा, गिद्दा और नाटक पेश किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भावना देवी, पूजा, ज्योति, आकांक्षा, प्रियंका, दिनेश, मोहित, शबनम, शुभम, अक्षय, शैलजा, शालू, खुशबू सहित अन्य छात्रों ने भाग लिया।
मुख्यातिथि एसडीएम बलबीर सिंह ठाकुर ने छात्रों की प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने शिक्षकों से छात्रों के संपूर्ण विकास के लिए प्रयास करने का आग्रह किया। कविता दड़ौच, रितिका, तमन्ना शर्मा, मोहित शर्मा, रीता शर्मा, नेहा कुमारी, शालिनी शर्मा, नेहा ठाकुर, गंगा देवी, पूजा, आरती, शिवानी, ज्योति, सोनाली, वैशाली, दीक्षा, ममता, सीमा, प्रिया, अंकिता आदि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में गणमान्य लोगों में वेद प्रकाश, यशपाल, कपिल, देश राज, अशोक कुमार, वेद प्रकाश, अनिल शर्मा आदि मौजूद थे।

Related posts