लेबनान में बम हमले की अमेरिका ने की निंदा

लेबनान में बम हमले की अमेरिका ने की निंदा

वाशिंगटन: अमेरिका ने बेरूत में ईरान के दूतावास पर हुए बम हमले की निंदा की है और इसे ‘‘मूर्खतापूर्ण और घृणित आतंकवादी बम विस्फोट’’ करार दिया है। बेरूत में कल ईरानी दूतावास के बाहर हुए एक दोहरे आत्मघाती बम विस्फोट में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई और लगभग 150 लोग घायल हो गए। इस हमले की जिम्मेदारी अल-कायदा से जुड़े एक जिहादी संगठन नेे ली है।

अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन कैरी ने कहा, ‘‘ हम लोग पीड़ितों और उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। हम सभी पक्षो से शांत रहने तथा स्थिति को और बिगडऩे से बचाने के लिए लोगों से संयम बरतने की अपील करते हैं।’’

उन्होंने कहा कि विश्व भर में उनके अपने राजनयिकों पर आतंकवादियों द्वारा किए जाने वाले हमलों की कीमत अमेरिका बेहतर तरीके से जानता है। इस हमले में उनके (ईरान) कम से कम एक राजनयिक के मारे जाने के बाद वह लोग ईरानी लोगों के साथ खड़े हैं और इसे अनुचित मानते हैं।

Related posts