
अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत नंदपुर में बीते दिनों युवक के साथ लूटपाट मामले में आरोपियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। वारदात में शातिरों ने रणजीत सिंह निवासी गे दा घटटा की बड़ी ही बेरहमी से पिटाई की थी। शातिरों ने उसकी जेब से नकदी एवं अन्य सामान लूट कर उसे मरा समझ कर बाइक समेत पुली के नीचे फेंक दिया था।
रणजीत सिंह निवासी गे दा घट्टा पेशे से चालक है एवं दूध आदि सप्लाई का कार्य करता है। मंगलवार को जब वह अपने दोस्त को छोड़ कर आ रहा था तो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे नंदपुर पुल के पास रोक कर उसे पीटा एवं उसके पास से घड़ी, मोबाइल, पैसे आदि छीन कर भाग गए थे। उधर, क्षेत्र में बढ़ रहे लूटपाट के मामलों से लोगों में दहशत का माहौल है। एक माह में सिलसिले बार हुई पांच घटनाओं से लोग सहमे हुए हैं। वहीं, डीएसपी अंब मदन कौशल ने बताया कि केस की तफ्तीश कर रहे अधिकारी हर पहलुओं पर गौर कर छानबीन कर रहे हैं। मामला संदिग्ध लग रहा है। फिलहाल कुछ भी नहीं कहा जा सकता।
