
त्रिपोली: लीबिया के दक्षिणी शहर सबहा की एक जेल से 40 से अधिक कैदी फरार हो गये हैं। जेल के निदेशक नसर शाबान ने बताया कि जेल पर शुक्रवार तडके कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला कर दिया और अपने साथियों को छुडा ले गये। उन्होंने बताया कि जेल के प्रवेश द्वार पर अंधाधुंध गोलीबारी करने के बाद हमलावर अपने साथियों को ढूंढने लगे।
उनका पता चलते ही वे 40 से अधिक कैदियों को अपने साथ ले गये। गौरतलब है कि लीबिया की राष्ट्रीय पुलिस और सेना का फिलहाल प्रशिक्षण काल चल रहा है लिहाजा सरकार सुरक्षा के लिये पूरी तरह लडाकों पर निर्भर है। ऐसे में जेल पर हमले की घटनाएं आम हो गई हैं।
