लिबरल डेमोक्रेट्स में शामिल हुआ कंजरवेटिव पार्टी का एक सांसद, जॉनसन ने खोया बहुमत

वर्ल्ड डेस्क
ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन
ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन
ब्रेग्जिट पर एक अहम मतदान से पहले एक सांसद के दल-बदल करने के चलते ब्रिटेन के नवनियुक्त प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने संसदीय बहुमत खो दिया है। दरअसल, कंजरवेटिव पार्टी के सांसद फिलिप ली दल-बदल कर यूरोपीय संघ (ईयू) समर्थक लिबरल डेमोक्रेट में शामिल हो गए हैं। लिबरल डेमोक्रेट्स ने एक बयान में कहा, ‘लिबरल डेमोक्रेट्स को यह घोषणा करते हुए खुशी महसूस हो रही है कि ब्रैकनेल सांसद फिलिप ली पार्टी में शामिल हो गए हैं।’

ब्रेग्जिट को बताया था बेकार

बोरिस जॉनसन ने ब्रेग्जिट को स्टुपिड (बेवकूफाना) कहा था। वह चाहते हैं कि यूरोपियन यूनियन द्वारा दिए विकल्प पर फिर से बात हो। 31 अक्टूबर तक डील न हो तो ईयू छोड़ दिया जाए। ईयू के 2.73 लाख करोड़ रुपये रोक दिए जाएं।बोरिस ब्रिटेन के 30 लाख अमीरों का टैक्स घटाने और प्रवासियों के लिए पॉइंट आधारित सिस्टम बनाना चाहते हैं। इसके साथ ही बोरिस सार्वजनिक सेक्टर की सैलरी में बढ़ोतरी करने और पुलिस में 20,000 नई भर्तियां किये जाने के पक्षधर हैं।

Related posts