
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जिला भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीर सिंह पायलट (66) नहीं रहे। बुधवार सुबह अपने घर फूड़ा में हृदय गति रुक जाने से वह दुनिया से रुखसत हो गए। उनके चले जाने से परिवार के लोगों में गहरा सदमा तो है ही, वहीं भाजपा परिवार को भी जोरदार झटका लगा है। बताया जा रहा है कि वीर सिंह पायलट को मंगलवार देर रात बाद करीब तीन बजे छाती में अचानक दर्द निकली और साढ़े छह बजे उनकी मौत हो गई। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार फूड़ा गांव में किया गया। मिलनसार स्वभाव होने के चलते उनकी शव यात्रा में भाजपा-कांग्रेस नेताओं की काफी भीड़ उमड़ी। उनके इस दुखद समाचार से जिला भाजपाइयों में शोक की लहर है। जिला भाजपा के महामंत्री अजय बौद्ध ने कहा कि पार्टी ने एक महान हस्ती को खो दिया है। इससे पार्टी को जोरदार झटका लगा है। पायलट की मौत पर पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. राम लाल मारकंडेय, जिला भाजपा अध्यक्ष सूरत राम, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह झेग, पूर्व भाजपा अध्यक्ष श्रवण कुमार, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार, जिला भाजपा महामंत्री अजय बौद्ध, जवाहर शर्मा, उदयपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्र्रीतम शर्मा, महामंत्री राजेेंद्र कुमार, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष युवराज बौद्ध, हिमगिरी कल्याण आश्रम के उपाध्यक्ष अमर सिंह तथा बलवीर सिंह कटोच ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। डॉ. रामलाल मारकंडेय और चच्योट के विधायक एवं भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष जय राम ठाकुर ने भी पायलेट के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।
