
उदयपुर (कुल्लू)। लाहौल घाटी के मरीजों के लिए अच्छी सूचना है। शिमला से विशेषज्ञ चिकित्सक यहां आकर मरीजों का मुफ्त में उपाचार करेंगे। इसके अलावा ऑपरेशन की जरूरत है तो वह भी किए जाएंगे। इसके लिए लाहौल-स्पीति जिले के केलांग अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शांशा और काजा स्वास्थ्य केंद्र को चिन्हित किया है। अक्तूबर के अंत तक घाटी के मरीजों के लिए मुफ्त शिविर लगेंगे। एक से 8 अक्तूबर तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काजा, 9 से 16 अक्तूबर तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर और 17 से 24 अक्तूबर तक जिला अस्पताल केलांग में स्वास्थ्य कैंप लगाए जाएंगे। जिला चिकित्सा अधिकारी डा. शमशेर सिंह पुजारा ने बताया कि इस दौरान जनरल सर्जरी और आर्थो तथा गायनी के अलावा कई विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे।
