लाल सूहे लहंगे वालिये… पर थिरके

ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल विद्यालय ऊना में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से खूब धूम मचाई। इस मौके पर रामपुर एवं अरनियाला स्कूल के छात्रों ने भी हिस्सा लिया। एसएमसी अध्यक्ष जसवीर सिंह ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर शिक्षा, खेल एवं अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को नवाजा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूल के छात्रों ने सारे जग की आंख के तारे…, लुंगी डांस…, बच्चे मन के सच्चे, हंसी दे ठहाके, सोणी दे नखरे सोणे लगदे…, लाल सूहे लहंगे वालिये…, कुड़ी देश पंजाब दी, ऐ मेरे वतन के लोगो… आदि गीतों पर प्रस्तुतियां दीं। उसके उपरांत स्कूल प्रधानाचार्य राजेश कौशल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस अवसर पर धर्मपाल, प्रदीप सिंह, रविंद्र कुमार, प्रेरणा, नीरज शर्मा, कविता शर्मा, संदेश कुमार, दविंद्र चंदेल, सुरेंद्र रायजादा, संजीव कुमार, संदीप कुमार, हरीश कुमार, शशि वाला, सविता शर्मा, शिवनाथ, संजय वशिष्ट, सुनीता शर्मा, श्रीकांत शर्मा, परमजीत कौर, सुदेश कुमारी, जगदीश, अनीता, रीतू, रमेश कुमार, संजीव कुमार, परमिंद्र कौर, जगदीश, रचना देवी,स्नेह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इन्हें मिला सम्मान
मुख्य अतिथि ने स्कूल की वार्षिक गतिविधियों में अव्वल रहे छात्रों को पुरस्कृत किया। इसमें कक्षा छठी से गुरदीप चौधरी, शमशेर सिंह, कर्ण कुमार, सातवीं से साहिल चौहान, तरुण बैंस, विजय कुमार, आठवीं से नितिश कुमार, शिवा, मोहम्मद एवं नौंवी से आकाश सैणी, रजत बैंस, हरजिंद्र सिंह, दसवीं से आशीष कुमार, हरविंद्र सिंह, विवेक कुमार, जमा एक विज्ञान संकाय से राज कुमार, अभिजीत सिंह, मोहित कुमार, वाणिज्य संकाय में शिव ओम, गुरविंद्र, रोबिन कुमार, आर्ट्स संकाय से रोहित कुमार, भूपिंद्र कुमार, सोमनाथ, जमा दो वाणिज्य संकाय से दीपक कुमार, मनोज शर्मा, गगनदीप एवं कला संकाय से महेश कुमार, रवि कुमार, संदीप कुमार को नवाजा गया। खेल क्षेत्र में खंड स्तरीय खेलों में कुश्ती विजेता सुनील कुमार, जूडो में रोबिन, राकेश कुमार, कुलदीप कुमार, अजय कुमार, आकाश, पंकज कुमार, जसवीर सिंह, जूडो में हरदीप कुमार, दविंद्र सिंह, मुलतान सिंह, कुश्ती में अंकुश कुमार, फुटबाल में प्रवीण कुमार, गुरविंद्र सिंह, हैंडबाल में सौरभ कुमार को पुरस्कृत किया गया। समारोह में विभिन्न स्कूलों द्वारा वार्षिक गतिविधियों में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों में रामपुर स्कूल से छठी कक्षा से गरिमा ठाकुर, कोमल, रवीना, नेहा, सातवीं से अरुण कुमार, विशाखा, कोमल, आठवीं से पूजा, माया, विशाली, इंद,ू अरनियाला स्कूल से छठी से शालू, प्रिया, तनीशा, हेमलता, सातवीं से तमन्ना, हिना, कुसुम, आठवीं से प्रिया, कुलदीप, सूरज, जसवीर सिंह, समूह गान में सुनीता एवं हिना ग्रुप, समूह नृत्य में तमन्ना, सीमा ग्रुप को पुरस्कृत किया गया।

Related posts