
हैदराबाद: कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह पर यहां लालबत्ती वाली गाड़ी में यात्रा करने और इस तरह उच्चतम न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ बंजारा हिल्स थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। तेलुगू युवाथा के सदस्यों ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने दावा किया कि शहर में सिंह का काफिला इधर उधर गया और उनके वाहन समेत काफिले के अन्य वाहनों पर लालबत्ती थी।
उन्होंने शीर्ष अदालत के फैसले का उल्लंघन को लेकर उनके खिालफ मामला दर्ज करने की मंाग की। बंजारा हिल्स थाने ने कहा है कि उसने कोई मामला दर्ज नहीं किया है और वह इस विषय पर गौर कर रहा है। जब इस संबंध में सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आंध्रप्रदेश सरकार के अधिकारियों से सवाल पूछा जाना चाहिए।
