लापरवाह कर्मियों को चेतावनी देकर छोड़ा

बड़सर (हमीरपुर)। आईपीएच डिवीजन कार्यालय बड़सर के कर्मचारियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया है। डिवीजन कार्यालय के समस्त कर्मचारी 31 अक्तूबर को पांच घंटे कार्यालय से अनुपस्थित रहे थे। कर्मचारियों की लापरवाही को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। एक्सईएन ने लापरवाही पर कर्मचारियों से जवाबतलबी की बात कही थी। अमर उजाला की खबर पर एसई ने कड़ा रुख अपनाते हुए एक्सईएन से जवाब मांगा था। स्थानीय लोगों ने सतर्कता की प्रशंसा की तथा कर्मचारियों के कार्यालय से अनुपस्थित रहने की कड़े शब्दों में निंदा की थी। एक्सईएन के जवाब तलबी पर कर्मचारियों ने लिखित जवाब में पांच घंटे कार्यालय से अनुपस्थित रहने की गलती मानक की खबर पर मोहर लगाई है। जांच का जिम्मा संभाले एक्सईएन ने कर्मचारियों को मात्र चेतावनी देकर छोड़ दिया। हालांकि विभाग के एसई ने कड़ा रुख अपनाया था। अधिशाषी अभियंता विजय ढटवालिया ने बताया कि कर्मचारियों से लिखित जवाब मांगा था तथा कर्मचारियों ने कार्यालय से अनुपस्थित रहने की गलती को स्वीकारा है। उन्होंने कर्मचारियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया है, भविष्य में गलती न करने की चेतावनी दी गई है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि मामले में एक्सईएन से जवाब मांगा है, लेकिन एक्सईन से अभी जबाव नहीं मिला है।

Related posts