लरांकेलों में पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव

कुल्लू/पतलीकूहल। धरोहर गांव नग्गर के साथ सटे लरांकेलो में एक महिला का शव पुलिस ने देवदार के पेड़ से लटका हुआ बरामद किया है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने सूचना पाकर मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतार कर कब्जे में ले लिया।
पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह चौकी में एक शख्स ने फोन कर लरांकेलो में देवदार के पेड़ से एक महिला की लाश लटकने की सूचना दी। पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल कुल्लू ले जाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने केस की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल की फोटाग्राफी और विडियोग्राफी भी की है। सूचना के अनुसार महिला लरांकेलो निवासी बताई जा रही है। कुछ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी और चार वर्ष का बेटा भी है। मामले की छानबीन कर रहे एएसआई संजीव कुमार का कहना है कि उन्होंने महिला के ससुराल तथा मायके वालों के ब्यान दर्ज किए हैं। एसपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस तमाम पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है। होली के दिन इस तरह की वारदात गांव में मातम पसरा है।

Related posts