लक्ष्मीकांत मनाली भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष

पलचान/मनाली। भाजयुमो कुल्लू के अध्यक्ष सुरेंद्र शौरी ने भाजपा युवा मोर्चा के जिला के सभी चारों मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। मनाली मंडल में लक्ष्मी कांत ठाकुर को अध्यक्ष बनाया गया है। कुल्लू मंडल से विक्रम ठाकुर, बंजार विस से हरि राम चौधरी तथा आनी मंडल की कमान योगेश परमार को सौंपी है। शैारी ने बताया कि जिले में संगठन को युवाओं के माध्यम से मजबूत किया जाएगा। शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी भी घोषित की जाएगी। उन्हाेंने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों से आग्रह किया कि वे संगठन की मजबूती में जुट जाएं।

Related posts