
कुल्लू। शिक्षा विभाग के सौजन्य से ढालपुर में आयोजित स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन शनिवार को लंबीकूद में सीसे स्कूल कुंगश के संदीप ने सबसे लंबी छलांग लगाई। ऊंची कूद में सीसे स्कूल बाजौरा के निर्मल प्रथम रहे।
1500 मीटर की दौड़ में सीसे स्कूल खराहल के केहर सिंह ने सबसे तेज भागकर प्रथम स्थान ग्रहण किया। सीसे स्कूल रायसन के रोहित दूसरे तथा सीसे स्कूल भुट्टी के सोमदत्त तीसरे स्थान पर रहे। हैंडबॉल स्पर्धा में सीसे स्कूल मणिकर्ण की टीम ने सीसे स्कूल ढालपुर की टीम को 8-6 से शिकस्त दी।
ढालपुर मैदान में खेली जा रही इस जिला स्तरीय छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्र अपना जौहर दिखा रहे हैं। लंबी कूद में सीसे स्कूल बाजौरा के कुलदीप ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बाजौरा के ही अक्षय लंबी कूद में तीसरे स्थान पर रहे। एडीपीओ केएल राणा, डीपीई जोगिंद्र सिंह तथा डीपी पूर्ण सिंह ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं को लेकर बच्चे खासे उत्साहित हैं।
