
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश शिक्षा प्रयोगशाला कर्मचारी संघ की राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन बाल स्कूल हमीरपुर में किया गया। बैठक का आयोजन प्रदेशाध्यक्ष सतीश गौतम की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में 10 जिलों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान कर्मचारियों ने लंबित पड़ी मांगों को लेकर चर्चा की गई। कर्मचारियों ने सरकार से मांग की कि लंबित पे बैंड और ग्रेड पे शीघ्र जारी किया जाए। सभी कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि शिक्षा विभाग एवं प्रदेश सरकार के झूठे आश्वासनों से कर्मचारी तंग आ चुके हैं। सरकार और शिक्षा विभाग न यही रवैया रखा तो कर्मचारी संघ न्यायालय का दरवाजा खट-खटाएगा। प्रदेश भर के प्रयोगशाला कर्मचारी संघ के साथ निष्ठा के साथ जुड़े हैं। जब तक श्रेणी को न्याय नहीं मिल जाता संघ पीछे नहीं हटेगा। बैठक में हमीरपुर के अध्यक्ष योगराज, मंडी से भूप सिंह, कुल्लू से भोला राम, बिलासपुर से श्रवण कुमार, ऊना से यशपाल, कांगड़ा से संतोष कुमार, सोलन से रामस्वरुप, सिरमौर से कर्मानंद ने भी बैठक को संबोधित किया। सभी पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जातीं कर्मचारियों के हित में संघ की लड़ाई जारी रहेगी।
