रोपा में ट्रैकिंग पर गए सैलानी की मौत

सैंज (कुल्लू)। सैंज घाटी के रोपा में सेंक्चुरी एरिया में ट्रैकिंग पर गए एक सैलानी की अचानक मौत गई। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार 14 जून को सैंज के रोपा से बंगलूरू से आए चार ट्रैकर सेंक्चुरी एरिया की तरफ निकले थे। गाइड और पोटर मिलाकर ये दल कुल नौ लोगों का था। 18 जून को डेलथाज नामक स्थान पर श्रीआनंद ए राव निवासी बंगलूरू कर्नाटक की अचानक तबीयत खराब हो गई। दल के लोग श्रीआनंद को 19 जून को निहारनी लेकर आए। यहां पर उन्होंने डाक्टर को भी बुलाया, लेकिन जब तक डाक्टर निहारनी पहुंचे श्रीआनंद ने प्राण त्याग दिए थे। सूचना मिलते ही एसआई रूप लाल ओर हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंच गया। उन्होंने बताया कि ट्रैकिंग के दौरान अचानक ट्रैकर की तबीयत खराब हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर को श्रीआनंद के साथ आए उनके दोस्तों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं को केंद्र में रखकर जांच कर रही है।

Related posts