रोनिया को मिस फ्रेशर का खिताब

कुल्लू। देवधाम कुल्लू में फैशन डिजाइनिंग सेंटर (आई निफ्ट) ब्यासा मोड़ की फ्रेशर पार्टी में प्रशिक्षुओं ने खूब रंग जमाया। पार्टी में मिस फ्रेशर रोनिया को चुना गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के रूप में अनीता शर्मा और उर्मिला सूद ने शिरकत की। एमडी अनीता शर्मा ने फ्रेशर डिजाइनिंग सेंटर ब्यासा मोड़ को फ्रेशर पार्टी की बधाई दी। इसके अलावा सेंटर में डिजाइनिंग का प्रशिक्षण ले रहे सभी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण पर ध्यान देने का आह्वान किया है।
फैशन डिजाइनिंग सेंटर की संचालिका अंजना शर्मा ने बताया कि पार्टी में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रही। सेंटर की प्रशिक्षणार्थियों ने डीजे की धुनों पर खूब डांस किया। कार्यक्रम में ..देशी वीट, ….नीरू चौली घूमदी, ..शैड़ा लागा तेरे देशा बबली प्यारिए,…..नखरे आली तेरी गला,..पाणी रा छौला रीनूए आदि गीतों पर आई निफ्ट की प्रशिक्षुओं का मनोरंजन किया। आई निफ्ट की संचालिका अंजना ने बताया कि सेंटर में फैशन कोर्स कर रही सभी प्रशिक्षुओं में खासा उत्साह रहा है।

Related posts